ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन के लिए राज्यपाल की सिफारिश को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अब इसे राष्ट्रपति से भी मंजूरी की मुहर लग चुकी है। यानी की अब महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है। राज्यपाल द्वारा पहले बीजेपी, फिर शिवसेना और आखिर में एनसीपी को सरकार बनाने का न्योता दिया गया था। तीनों ही पार्टियां सरकार बनाने का दावा नहीं पेश कर पाईं, जिसके बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है। 
शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू करने को चुनौती दी है। शिवसेना ने कहा है कि उसने NCP और कांग्रेस से समर्थन पत्र हासिल करने के लिए तीन दिन का समय मांगा था, लेकिन राज्यपाल ने खारिज कर दिया। शिवसेना का कहना है कि राज्यपाल ने बीजेपी को यह बताने के लिए 48 घंटे का समय दिया कि क्या वह सरकार बना सकती है, लेकिन समर्थन पत्र हासिल करने के लिए शिवसेना को सिर्फ 24 घंटे का समय दिया। शिवसेना ने आरोप लगाया कि राज्यपाल ने सरकार बनाने के अवसर से इनकार करने के लिए बीजेपी के इशारे पर जल्दबाजी में काम किय।
