बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, वजह थी सिर्फ इतनी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जींद के गांव दनौदा खुर्द में जमीनी लालच के चलते बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। हत्या के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जींद के गांव दनौदा खुर्द में जमीनी लालच के चलते बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गांव जाजनवाल के पास नहर में फेंक दिया। यह घटना चार दिन पहले की हैं घटना का पता लगते ही सदर थाना नरवाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया गया हैं वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

murder

बता दें, गांव दनौदा खुर्द निवासी जयभगवान पिछले पांच वर्षों से बाबा बना हुआ था जिसके कारण वह घर से बाहर ही रहता था। गत 7 नवम्बर को जयभगवान अपने गांव आया था तभी से जयभगवान गायब था। 8 नवम्बर को उकलाना थाना पुलिस को नहर से एक शव मिला जिसकी पुष्टि करने के लिए पुलिस ने शव को उकलाना के सामान्य अस्पताल में रखा। सोमवार को मृतक की पुष्टि गांव दनौदा खुर्द निवासी जयभगवान के रूप में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *