बॉस ने धोए अपने कर्मचारियों के पांव, वजह कर देगी हैरान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कर्मचारियों की बेहतर परफॉर्मेंस के लिए उन्हे बोनस या तोहफा देना तो आपने सुना होगा, लेकिन कर्मचारियों के पैर धोना शायद…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कर्मचारियों की बेहतर परफॉर्मेंस के लिए उन्हे बोनस या तोहफा देना तो आपने सुना होगा, लेकिन कर्मचारियों के पैर धोना शायद ही कभी सुना हो। लेकिन चीन में कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल, कर्मचारियों को कंपनी की तरफ से जो टारगेट दिया गया था, उससे कहीं अधिक उन्होंने सेल किया था।

gift

यहां एक कॉस्मेटिक कंपनी की दो महिला अफसरों ने अपने आठ कर्मचारियों के पैर धोकर उन्हें सम्मानित किया। कर्मचारियों के सम्मान के लिए एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इतना ही नहीं, कर्मचारियों के पैर धोने के अलावा कंपनी की प्रेसिडेंट और एक अन्य महिला अधिकारी ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *