नवजोत सिंह सिद्धू पर अनिल विज फिर बरसे, कह डाला कुछ ऐसा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीजेपी के दिग्गज नेता अनिल विज ने पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू पर एकबार फिर निशाना साधा है। वहीं…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीजेपी के दिग्गज नेता अनिल विज ने पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू पर एकबार फिर निशाना साधा है। वहीं उन्होंने, कतारपुर कॉरिडोर को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने पर इसे एक अच्छा कदम बताया है। विज ने कहा है कि, कतारपुर कॉरिडोर का खुलना एक अच्छा कदम है।

वहीं सिद्धू पर निशाना साधते हुए उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा कि, करतारपुर जाकर नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरु नानक जी का कम और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का गुणगान ज्यादा किया है। भारत को नीचा दिखाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। अपने बयान के लिए देश व सिख समाज से माफी मांगे सिद्धू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *