ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- शिवसेना के केंद्रीय उद्योग मंत्री अरविंद सावंत ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने का फैसला किया हैं।समाचार एजेंसी एएनआई ने शिवसेना सांसद अरविंद सावंत के हवाले से लिखा कि, “मैं अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं।” वर्तमान समय में अरविंद सावंत दक्षिण मुंबई से शिवसेना लोकसभा के सांसद हैं।
बता दें कि, भाजपा ने रविवार को महाराष्ट्र में सरकार बनाने से इनकार कर दिया है, जबकि NCP और कांग्रेस तक पहुंचने के लिए शिवसेना प्रयास कर रही है।इस बारे में शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी ने कहा कि, शिवसेना को पहले NDA से बाहर निकलना होगा।
एनसीपी के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने रविवार को संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि, सेना को पहले NDA से बाहर निकलने की जरूरत है, क्योंकि इसमें एक कैबिनेट पद भाजपा की सरकार में है।
नवाब मलिक ने कहा कि “जब तक यह NDA को नहीं छोड़ते, तब तक हम इंतजार करेंगे।” राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने रविवार रात शिवसेना से कहा कि वह राज्य में सरकार के गठन को लेकर बढ़ते सस्पेंस को स्पष्ट करें और पार्टी क्या “इच्छा और क्षमता” रखती हैं, इस बारे में बताएं। भाजपा (105) के बाद 56 विधायकों के साथ 288 सदस्यीय सदन में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी, शिवसेना के पास इस दावे को आगे बढ़ाने के लिए सोमवार, 11 नवंबर शाम 7:30 बजे तक का समय है।
सोमवार को संजय राउत दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से करेंगे मुलाकात
महाराष्ट्र में सरकार के गठन पर सस्पेंस के बीच, शिवसेना नेता संजय राउत को सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस के कुछ नेताओं से मिलने की संभावना है, तांकि राज्य में उनकी पार्टी की अगुवाई वाली सरकार बनाने के लिए समर्थन मिल सके।
हालांकि, ये स्पष्ट नहीं है कि, वह पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे या नहीं। वहीं कांग्रेस के शीर्ष सूत्रों का कहना है कि, राउत ने उनसे कोई मुलाकात नहीं की है, लेकिन वह शिवसेना नेता से मुलाकात कर सकते हैं।


