ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा सरकार बहुत जल्द दागी कर्मचारियों को बड़ा झटका देने वाली। सरकार ने भ्रष्ट व दागी कर्मचारियों को घर बैठाने का फैसला कर लिया है। प्रदेश के सभी विभागों से ऐसे कर्मचारियों की विस्तृत जानकारी मांगी है। 55 साल की उम्र या 25 साल की नौकरी पूरी कर चुके ऐसे कर्मचारियों को सरकार जबरदस्ती सेवानिवृति देगी। सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों, अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
बता दें की सरकार ने सभी विभागों को समय पूर्व सेवानिवृत्ति के लिए बनाई गई पॉलिसी का पत्र भेजा है। इस पत्र में लिखा है कि जिन अधिकारीयों की ACR नहीं है या फिर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, इनकी पूरी जानकारी निर्धारित प्रपत्र पर भेजनें के आदेश दिए हैं। जानकारी मिलने के बाद सरकार की उच्च स्तरीय समिति अपने स्तर पर इन अधिकारियों की जांच करेगी, उसके बाद जबरदस्ती सेवानिवृत्ति के आदेश जारी किए जाएंगे।

