ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मां नैना चौटाला हरियाणा सरकार में मंंत्री नहीं बनेंगी। जी हां ये बात उनके पति अजय चौटाला ने कही है।
जेजेपी नेता और नैना के पति अजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार में उनकी पत्नी नैना चौटाला मंत्री नहीं बनेगी। जेजेपी के दूसरे विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करेंगे। कौन विधायक मंत्री बनेगा येे सीएम मनोहर लाल तय करेंगे।

