100वें टी20 मैच में धुंआदार पारी खेलने के बाद इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कही ये बड़ी बात…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दूसरे टी-20 मैच में बांग्लादेश के खिलाफ विस्फोटक पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इमोशनल हो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दूसरे टी-20 मैच में बांग्लादेश के खिलाफ विस्फोटक पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इमोशनल हो गए | जिसके बाद उन्होंने ये बात सोशल मीडिया में बयां की | भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली की गैर मौजूदगी में बांग्लादेश के खिलाफ चल रही तीन टी-20 मैचों की सीरज में टीम की कमान रोहित शर्मा संभाल रहे है |

Rohit Sharma

आपको बता दे राजकोट में खेला गया दूसरा टी-20 मैच रोहित शर्मा के लिए बेहद खास था | जी हां रोहित शर्मा के करियर का ये 100वां इंटरनेशनल टी20 मैच था और इस मैच में शानदार पारी खेलकर 43 गेंदों पर 85 रन बनाए |

Rohit Sharma

तो वहीँ सीरीज में टीम इंडिया की जीत की उम्मीदों को जिंदा बनाए रखने वाले रोहित शर्मा को दूसरे टी-20 मैच शुरू होने से पहले शिवम दुबे से अपना 100वां टी20 कैप मिला | जिसके बाद भारत के सलामी बल्लेबाज भी भावुक हो गए | रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की और कहा वह देश के लिए कुछ करने का मौका देने के लिए कर्जदार हैं | कहा कि इन सभी को उन्होंने संजोया है और वह आगे भी ऐसा करते रहेंगे |

 

Rohit

बांग्लादेश के खिलाफ इस सीरीज के पहले मैच में रोहित शर्मा ने केवल 9 ही रन बनाए थे | माना जा रहा था कि दूसरे टी-20 मैच में उन पर दबाव रहेगा | लेकिन इस मैच में उन्होंने बांग्लादेश के छक्के छुड़ा दिए | राजकोट में खेले गए दूसरे टी-20 में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए | जिसके बाद मैदान में उत्तरी टीम इंडिया ने 26 गेंद पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया था | रोहित ने 43 गेंदों पर 85 रन जड़े इसके अलावा शिखर धवन ने 27 गेंदों पर 31 रन बनाए |

Rohit

दूसरा टी20 जीतने के बाद चहल के साथ टीवी पर बात करते हुए रोहित शर्मा ने बताया कि बांग्लादेश के ऑफ स्पिनर मोसाद्देक हुसैन के ओवर में उन्होंने लगातार तीन छक्के मारे थे | रोहित शर्मा ने कहा कि जब लगातार तीन छक्के लगाए तो उनके दिमाग में 6 छक्के मारने का ख्याल आया था | लेकिन चौथी गेंद उनके बल्ले से मिस हो गई | लेकिन अगली 2 गेंदों में उन्होंने सिंगल रन लेने की रणनीति बनाई |

Rohit Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *