ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुना दिया है। सीजेआई रंजन की अध्यक्षता वाली पांच जजों की पीठ ने फैसले में कहा कि, विवादित जमीन रामलला विराजमान को दी जाए। इसके अलावा उन्होंने सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या में कहीं भी पांच एकड़ जमीन देने का फैसला दिया।
Zafaryab Jilani, Sunni Waqf Board Lawyer: We respect the judgement but we are not satisfied, we will decide further course of action. #AyodhyaJudgment pic.twitter.com/5TCpC0QXl6
— ANI (@ANI) November 9, 2019
कोर्ट के इस फैसले के बाद सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील जफरयाब जिलानी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव एडवोकेट जफरयाब जिलानी ने फैसले पर असंतुष्टि जााहिर करते हुए कहा कि, हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। लेकिन हम इससे संतुष्ट नहीं है। इसे लेकर हम विचार करेंगे।
