ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश में वायु प्रदूषण का कहर जमकर बरस रहा है। दिल्ली पंजाब, हरियाणा के अलावा अब उत्तरप्रदेश में भी वायु प्रदूषण परेशानी का सबब बना हुआ है। जिस वजह से भगवान को भी मास्क पहनाया जा रहा है।
जी हां, सिगरा इलाके और तारकेश्वर मंदिर में देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को भी मास्क पहनाया गया। मंदिरों के पुजारियों का कहना है कि, भगवान की प्रतिमाओं को गर्मी में चंदन और ठंड में कंबल जरूरी होता है, तो प्रदूषण से बचाने के लिए मास्क पहनाना अनिवार्य है।

