ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीजेपी और जेजेपी के कॉमन मिनिमम प्रोग्राम को लेकर सीएम ने 5 लोगों की कमेटी अनिल विज की अध्यक्षता में बना दी गई हैं। जिसमें 3 सदस्य बीजेपी के और 2 सदस्य जेजेपी के होंगे।
वहीं उप- मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि, हमारी पार्टी की तरफ से विधायक अनुप धानक और पूर्व विधायक राजदीप फौगाट कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के सदस्य होंगे। सीएम ने कहा कि 15 दिनों के अदंर ही कॉमन मिनिमम प्रोग्राम को अधिकारियों के साथ बैठकर तैयार कर लिया जाएगा।
