रंजीत हत्याकांड को लेकर आज पंचकूला CBI कोर्ट में हुई सुनवाई, राम रहीम सहित सभी आरोपी हुए पेश

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर डेरा प्रबंधक रंजीत हत्याकांड को लेकर आज पंचकूला की विशेष CBI कोर्ट में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर डेरा प्रबंधक रंजीत हत्याकांड को लेकर आज पंचकूला की विशेष CBI कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। इस मामले में आज आरोपी गुरमीत राम रहीम और आरोपी कृष्ण लाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। वहीं आरोपी सबदिल, अवतार और जसबीर प्रत्यक्ष रूप से पेश हुए। जबकि आरोपी इंद्र उम्रदराज होने के चलते हाजरी माफी पर है।

ram rahim

बता दें कि आज इस मामले में खट्टा सिंह के वकील स्व. टेकचंद के सहायक वकील जतिन्द्र की गवाही होनी थी। खट्टा सिंह ने गवाही देने के लिए जो याचिका लगाई थी वह स्व. टेकचंद के माध्यम से लगाई थी। उस याचिका पर किए गए हस्ताक्षर की जांच के लिए इस गवाह जतिन्द्र को बुलाया गया था।

ram rahim

वहीं, गवाह जतिन्द्र सिंह आज सीबीआई कोर्ट में गवाही के लिए नहीं पहुचा। अब अगली सुनवाई तक सीबीआई कोर्ट ने गवाह को गवाही का समय दिया। अब मामले की अगली सुनवाई 16 नवम्बर हो होगी। अब 16 नवम्बर को जतिंद्र सिंह के बयान दर्ज किये जायेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *