ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सितंबर महीने में प्याज के दामों में उछाल आने के बाद एक बार फिर कीमत में बढ़ोत्तरी हुई है। एकबार फिर प्याज लोगों की आंखों में आंसू लाने वाला है और जेब पर खासा असर पड़ने वाला है।

सोमवार को दुकानों पर प्याज 70-80 रुपये किग्रा बेचा गया है। व्यापारियों के अनुसार, मंडी में प्याज की आवक कम होने से दामों में वृद्धि हुई है।वर्तमान में प्याज देश भर के खुदरा बाजारों में 70 से 80 रुपये किलोग्राम के बीच बेची जा रही है और जल्द 100 रुपये पहुंचने की संभावना है।
