ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: झज्जर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें हाईवा ट्रक और बाइक की आमने- सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवारों की पहचान सीआरपीएफ के पूर्व कमांडेंट सुरेश फोगाट और एसआई जगबीर बीएसएफ रिटायर्ड के रूप में हुई है। ट्रक चालक समेत तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भिजवाया गया। वहीं, डीएसपी, एसएचओ, तहसीलदार और पुलिस बल के साथ पुलिस प्रशासन कार्रवाई में जुट गया है। बता दें कि हादसा इतना खतरनाक था कि ट्रक ड्रेन में जा गिरा, जिसे क्रेन की सहायता से बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

