ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सरकारी कर्मचाारियों को अब 8 घंटे की बजाय 9 घंटे शिफ्ट करनी पड़ सकती है। जी हां, केंद्र सरकार की ओर से वेज कोड रूल्स का ड्राफ्ट जारी किया है। ड्राफ्ट में सरकार ने 9 घंटे कामकाज की सिफारिश की है। सरकार ने इसमें नेशनल मिनिमम वेज की घोषणा नहीं की है।

ड्राफ्ट में कहा गया है कि, भविष्य में एक एक्सपर्ट कमेटी मिनिमम वेज तय करने की सिफारिश सरकार से करेगी। इसके अलावा मौजूदा समय में चल रहा 8 घंटे रोजाना कामकाज के नियम को लेकर भी ड्राफ्ट में कोई स्पष्टता नहीं है। अभी इसी नियम के तहत 26 दिन काम के बाद सैलरी तय होती है।
