ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल के हरिसिंह पुरा गांव में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां रविवार को 50 फीट गहरे बोरवेल में गिरी पांच साल की बच्ची शिवानी गिर गई।जिसे सोमवार सुबह बाहर निकाल लिया गया, लेकिन उसे जिंदा न बचाया जा सका। बच्ची को कल्पना चावला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों वे उसे मृत घोय़ित कर दिया।
दरअसल, रविवार को बच्ची घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक इस बोरवेल में गिर गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस और एनडीआरएफ की स्पेशल टीम मौके पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू कर दिया था। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने 18 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को बोरवेल से बाहर निकाल,लेकिन उसकी जान न बच सकी।

