मामूली कहासुनी पर दोस्त को उतारा मौत के घाट, शव को फेंका कुत्तों के सामने

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गोहाना के पास हसनगढ़ गांव में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर डाली और उसके शव…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गोहाना के पास हसनगढ़ गांव में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर डाली और उसके शव को कुत्तों के सामने फेंक कर फरार हो गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रमेश के रूप में हुई है। आरोपी मोनू ने मामूली कहासुनी को लेकर अपने जिगरी दोस्त रमेश की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

मृतक रमेश के परिजनों ने बताया कि वो ड्यूटी खत्म करके शाम को घर आया था, तभी उसका दोस्त मोनू घर आया और उसे अपने साथ खेतों में ले गया, जहां दोनों ने शराब पी। इस दौरान दोनों के बीच मामूली सी कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपी मोनू ने तेजधार हथियार के साथ उसकी गर्दन पर वार कर हत्या कर दी।

murder

इतना ही नहीं आरोपी ने शव को भी कुत्तों के सामने नोंचने के लिए फेंक दिया। जिसके बाद गांव वालों को शव दिखा, तो पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोर्टमार्टम के लिए अस्पातल भिजवाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *