ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश की राजधानी दिल्ली में एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां तीस हजारी कोर्ट परिसर में शनिवार को वकीलों और पुलिस के बीच जबरदस्त झड़प हो गई। देखत देखते ये झड़प खूनी खेल में तब्दील हो गई। 
इसी बीच पुलिस ने फायरिंग की। फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक वकील जख्मी हो गया और दूसरे वकील को भी चोट लगी है। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस घटना से गुस्साए वकीलों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां भेजी गईं।
मिली जामकारी के अनुसार, कोर्ट के पार्किंग एरिया में एक वकील और पुलिस की गाड़ी टकराने पर विवाद बढ़ा। स्थिति को संभालने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है।

