हरियाणा BJP प्रदेश अध्यक्ष के बदलने के संकेत, पढ़िए पूरी खबर-

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा चुनाव में 75 पार का नारा देने वाली बीजेपी को उम्मीद से कम सीटे मिलने पर मंथन किया जा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा चुनाव में 75 पार का नारा देने वाली बीजेपी को उम्मीद से कम सीटे मिलने पर मंथन किया जा रहा है और हरियाणा भाजपा संगठन में बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। ये भी बताया जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष के कामकाज से भी ज्यादा खुश नहीं है।

bjp

इसके साथ ही विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं को मिली हार का ठीकरा भी प्रदेश के कई नेताओं पर फोड़ा जा रहा है, हालांकि कई नेता अपनी हार के लिए दूसरे कारणों को जिम्मदार ठहरा रहे हैं। अब बीजेपी के संगठन में बदलाव को लेकर सियासत बढ़ गई है। उधर, प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर भी लॉबिंग शुरू हो गई है। हालांकि सीएम मनोहर लाल और प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की पिछले पांच साल में काफी जमी है, लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद से इस जोड़ी के टूटने के आसार लग रहे हैं और बीजेपी में बदलाव के भी संकेत दिख रहे हैं।

पढ़िए कौन- कौन है प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी के लिए लॉबिंग में –
ओपी धनखड़, कैप्टन अभिमन्यु, रामबिलास शर्मा, कंवरपाल गुर्जर, नायब सैनी, कृष्ण बेदी, अरविंद शर्मा, राजीव जैन, अरविंद यादव, वीरकुमार यादव आदि के नाम सामने आ रहे हैं, आपको बता दें कि अब इन नेताओं में से किसी नेता को हरियाणा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *