राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार हनीप्रीत आज पंचकूला कोर्ट में होगी पेश, पढ़िए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: डेरा प्रमुख राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार हनीप्रीत सहित सभी आरोपियों पर पंचकूला हिंसा मामले को लेकर आज सुनवाई होगी।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: डेरा प्रमुख राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार हनीप्रीत सहित सभी आरोपियों पर पंचकूला हिंसा मामले को लेकर आज सुनवाई होगी। आरोपियों को आज पंचकूला कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, हनीप्रीत को वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

honeyperrt

दरअसल, सुनवाई में सभी आरोपियों पर आरोप तय किए जाने को लेकर बहस की जाएगी। बता दें कि 25 अगस्त 2017 को पंचकूला में हुए दंगों में हनीप्रीत मास्टरमाइंड थी, जिसके चलते मामले को लेकर कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

honeypreet

गौरतलब है कि हनीप्रीत के खिलाफ एफआईआर नंबर 345 में आईपीसी की धारा 121, 121ए, 216, 145, 150, 151, 152, 153 और 120बी के तहत अन्य आरोपियों पर मामला दर्ज है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *