ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में अदालत ने 16 महीने की सुनवाई के बाद अब आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही आरोपी के ऊपर 25 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है और जुर्माना न भरने पर 2 महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
बता दें कि 17 जून 2018 को हथीन उपमंडल के एक गांव में पुलिस ने शिकायत के आधार पर नाबालिगा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था और वो जेल में बंद था। इस मामले की सुनवाई अतिरिक्त सैशन जज करुणा शर्मा की अदालत में चल रही थी।
वहीं, मामले में 30 अक्टूबर को आरोपी को दोषी करार भी दे दिया गया था, जिसके बाद 31 अक्टूबर को आरोपी शाहरुख को अदालत की तरफ से आईपीसी की धारा 376 (3) और 4 पोस्को एक्ट के तहत दोषी करार देते हुए 20 साल की सजा और 25 हजार जुर्माने सजा सुनाई गई।
मामले में एसपी नरेंद्र बिजानिया ने बताया कि केस से जुड़े जांच अधिकारी और ग्वाह रहे पुलिस कर्मियों को अच्छे अनुसंधन व गवाही के लिए प्रशंसा पत्र और नगद इनाम दिया जाएगा।



