नाबालिगा से दुष्कर्म करने के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में अदालत ने 16 महीने की सुनवाई के बाद अब आरोपी को 20…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में अदालत ने 16 महीने की सुनवाई के बाद अब आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही आरोपी के ऊपर 25 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है और जुर्माना न भरने पर 2 महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

rape

बता दें कि 17 जून 2018 को हथीन उपमंडल के एक गांव में पुलिस ने शिकायत के आधार पर नाबालिगा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था और वो जेल में बंद था। इस मामले की सुनवाई अतिरिक्त सैशन जज करुणा शर्मा की अदालत में चल रही थी।

rape

वहीं, मामले में 30 अक्टूबर को आरोपी को दोषी करार भी दे दिया गया था, जिसके बाद 31 अक्टूबर को आरोपी शाहरुख को अदालत की तरफ से आईपीसी की धारा 376 (3) और 4 पोस्को एक्ट के तहत दोषी करार देते हुए 20 साल की सजा और 25 हजार जुर्माने सजा सुनाई गई।

rape mms

मामले में एसपी नरेंद्र बिजानिया ने बताया कि केस से जुड़े जांच अधिकारी और ग्वाह रहे पुलिस कर्मियों को अच्छे अनुसंधन व गवाही के लिए प्रशंसा पत्र और नगद इनाम दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *