हरियाणा में बदले मौसम के मिजाज, कई इलाकों में काली घटा के साथ बरसी मेघा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में दिवाली के निकलते ही मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है, प्रदेश के कई इलाकों में मौसम के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में दिवाली के निकलते ही मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है, प्रदेश के कई इलाकों में मौसम के मिजाज बदल गए हैं। कई जगहों पर आंधी के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ सकती है।

Rain

जहां भिवानी में आज बारिश हो रही है, वहीं सिरसा जिले के कई इलाकों में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं। हरियाणा में कई हिस्सों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, जिस कारण ठंड भी बढ़ गई है। बता दें कि राज्य में पिछले 2-3 दिनों से ही मौसम के बदले हुए अंदाज दिख रहे हैं, धूप निकलना कम हो गई है। सर्दियां आने वाली हैं, ऐसे में मौसम की तपदीली को देककर बढ़ती ठंड का अनुमान लगाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *