ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर के छछरौली गांव में महिला का अपने पति से झगड़ा हो गया, तो अन्य युवक ने दूसरी शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला अब 7 महीने की गर्भवती हो गई है, जिससे युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। वहीं, महिला ने आरोपी के खिलाफ रेप और धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस को शिकायत देते हुए पीड़िता ने बताया है कि 10 साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसकी दो बेटियां भी हैं। उसने बताया की करीब ढाई साल पहले अपने पति से उसकी अनबन हो गई थी, तो वो अपने मायके आकर रहने लगी और एक दूध की डेरी पर काम करने लगी। छौली गांव का मुकेश वहीं, पर सामना लेने आता था, जिसे महिला का उसके पति से झगड़े के बारे में पता था।
इसके बाद आरोपी ने महिला को शादी के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। एक दिन आरोपी डेयरी पर आया और जबरदस्ती महिला को होटल ले गया, वहां जाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद एक महीने बाद फिर से आरोपी पीड़िता को होटल ले गया और उसके साथ रेप किया, जिससे वो गर्भवती हो गई। पीड़िता ने इस बारे में जब मुकेश के परिजनों को बताया तो वो जान से मारने की धमकी देने लगे। महिला 7 महीने की गर्भवती हो गई है, अब उसने पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है, पुलिस ने मामले की जांच करने में जुट गई है।


