बढ़ते प्रदूषण से मचा हाहाकार, 5 नवंबर तक स्कूल रहेंगे बंद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से हाहाकार मचा हुआ है। इसी कड़ी में केजरीवाल सरकार ने सभी स्कूलों को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से हाहाकार मचा हुआ है। इसी कड़ी में केजरीवाल सरकार ने सभी स्कूलों को पांच नवंबर तक के लिए बंद करने का ऐलान कर दिया है। पड़ोसी राज्यों में पराली जलाए जाने से बढ़े प्रदूषण को देखते हुए सीएम केजरीवाल ने यह फैसला लिया है। वहीं, पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता अति गंभीर स्थिति में है। इसके चलते 5 नवंबर तक सभी तरह के निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही सर्दी के मौसम में पटाखे जलाने पर पूरी तरह रोक रहेगी।

शुक्रवार को सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि, सुबह और शाम के समय प्रदूषण का असर सबसे ज्यादा होता है और यह बच्चों के स्वास्‍थ्य पर बुरा प्रभाव डाल रहा है जिससे यह फैसला लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *