Narwana: सही-गलत का ज्ञान देने वाला शिक्षक कुछ यूं हुआ हनीट्रैप का शिकार !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- देश मे हर आये दिन ठगी, बदमाशी की खबर आती रहती है। बता दें कि, जैसे देश तरक्की कर रहा है,…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- देश मे हर आये दिन ठगी, बदमाशी की खबर आती रहती है। बता दें कि, जैसे देश तरक्की कर रहा है, वैसे ही अब तो चोर और ठगों का भी स्टैण्डर्ड बदल गया है। पहले सुनने मे आता था कि किसी के घर चोरी हुयी है पर अब तो चोरी भी ऑनलाइन होने लगी है, जिसे साइबर क्राईम का नाम दिया गया है।

ऐसे ही ऑनलाइन ठगी का शिकार हरियाणा के नरवाना जिले के सुदकैन गांव के रहने वाले बलजोर सिंह के साथ हुआ है, जो कि पेशे से अध्यापक हैं। अध्यापक बलजोर सिंह को मैरिज ब्यूरी की साइट पर शादी का झांसा देकर उनसे 39 लाख 51 हजार 500 रुपए की ठगी की गई।  जिसकी जानकारी बलजोर सिंह ने अपने क्षेत्र की पुलिस को दी, पुलिस ने शिकायत सुन तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर, मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें मामला कुछ यूं शुरू हुआ कि, जल्द ही शादी करने की आस रखने वाले अध्यापक बलजोर सिंह ऑनलाइन मैरिज ब्यूरो की वेबसाइट पर अपनी प्रोफाइल डाली हुई थी। 2017 में मैरिज ब्यूरो के तीन लोगों ने उसकी शादी यूरोपियन लड़की से करवाने का झांसा दिया था और सपना दिखाया कि, यूरोपियन लड़की से शादी करने पर उसे यहां की नागरिकता भी मिल जाएगी। वहीं दूसरी और मैरिज ब्यूरो के लोगों ने महिला के माध्यम से अध्यापक को इमोशनली ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ये सिलसिला यूं ही चलता रहा।

इमोशनली ब्लैकमेल करके इस झूठे मैरिज ब्यूरो साइट चलाने वाले ठगो ने पैसे की डिमांड करते रहे और अध्यापक इनकी डिमांड पूरी करता रहा। देखते ही देखते अध्यापक बलजोर सिंह के खाते से 7 फरवरी 2017 से  7 मार्च 2017 तक 39 लाख 51 हजार 500 रुपए की ठगी की जा चुकी थी।

लंबे समय तक लाखो की ठगी के बाद भी अध्यापक और यूरोपियन लड़की की शादी की कोई बात आगे न बढने पर अध्यापक बलजोर सिंह ने इसकी शिकायत सदर थाने के पुलिस अधिकारी को दी। सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, नरवाना ने बताया कि, अध्यापक बलजोर की शिकायत पर तीन लोगो पर हनी ट्रैप में फांसकर धोखधड़ी करने का केस दर्ज कर लिया गया है। अध्यापक के बैंक खाते की जांच कर पुलिस इन धोखेबाजो तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *