अनु मलिक पर फिर लगा यौन शोषण का आरोप, इस गायिका ने खोली पोल

ऑनलइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिंगर अनु मलिक की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही है। अनु मलिक एकबार फिर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा…

ऑनलइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिंगर अनु मलिक की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही है। अनु मलिक एकबार फिर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। सोना महापात्रा के बाद गायिका नेहा भसीन ने उन पर गभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद अनु मलिक का नाम एकबार फिर ‘मी टू’ मे आ गया है

Anu Malik

दरअसल, अनु मलिक इन दिनों सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 11 के जज हैl सोना महापात्रा उनके शो में एंट्री को लेकर लिखा था कि, चूहा गटर में फिर घुस चुका है। इसके बाद सोना ने एक और ट्वीट किया, जिसका जवाब नेहा ने दिया है।

नेहा ने लिखा, ‘मैं आपसे सहमत हूं। हम एक बहुत ही लिंगभेद करनेवाली दुनिया में रहते हैं। अनु मलिक एक भक्षक हैl मैं भी 21 साल की उम्र में उनकी अजीब हरकतों को देखकर वहां से भाग गई थी।

मैंने खुद को एक विकट स्थिति में जाने नहीं दियाl वह मेरे सामने एक सोफे पर लेटे हुए एक स्टूडियो में मेरी आंखों के बारे में बात कर रहे थे। मैं इसके बाद वहां से झूठ बोलकर भाग गई थीं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *