ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद की स्पैशल स्टाफ टीम ने एक पार्षद के भाई को 50 लाख रुपये की कीमत की 253 ग्राम हेरोइन और 1 लाख रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ठाकर बस्ती से पकड़ा है। आरोपी की पहचान फतेहाबाद के गुरुनानक पुरा मोहल्ला निवासी कुलवंत के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि फतेहाबाद पुलिस नशीले पदार्थ की रोकथाम के लिए हंस मार्किट से ठाकर बस्ती की तरफ जा रही थी, जीवन अस्पताल से कुछ ही दूरी पर एक व्यक्ति ई- स्कूटी से जा रहा था, जिसे शक के बुनियाद पर पुलिस ने पकड़ा और उसके पास से 253 ग्राम हेरोइन सहित 1 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

