ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पृथला विधानसभा क्षेत्र से विधायक नयन पाल रावत के घर पर आए दिन हजारों लोग पहुंच कर उन्हें बधाई दे रहे हैं और साथ ही उन्हें मंत्री पद मिलने की कामना कर रहे हैं। इस पर विधायक नयन पाल रावत का कहना है कि, वह पहले भी पार्टी के कर्मठ सिपाही रहे हैं और अब भी उन्होंने बिना शर्त, बिना कंडीशन के पहले दिन ही जनता की भलाई के लिए बीजेपी को समर्थन दिया है लेकिन यह अब पार्टी को देखना है की जनता की भलाई के लिए उनको क्या पद देती है। यह पार्टी को देखना होगा कि, वह कर्मठ नेता चुनती है या फिर पार्टी चूक करती है। उन्होंने तो माननीय मुख्यमंत्री, डॉ अनिल जैन और जेपी नड्डा सहित अन्य नेताओं के सामने समर्थन देकर अपना फर्ज पूरा कर दिया है।
आपको बता दें कि पृथला विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक बने नयन पाल रावत का बीजेपी से टिकट काट दिया गया था, जिसके बाद जनता ने उनको पंचायती उम्मीदवार बनाकर चुनाव मैदान में उतारा। क्षेत्र की जनता के प्यार और विशवास ने ही लगातार चुनाव लड़ कर उन्हें भारी मतों से विजय दिलाई। इसके
बाद नयन पाल रावत ने दिल्ली पहुंचकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अपना बिना शर्त कंडीशन का समर्थन दिया था। बता दें कि, अब क्षेत्र की जनता लगातार इस उम्मीद में बैठी हुई है कि उनको मंत्री पद मिलेगा और इसी के चलते आए दिन क्षेत्र के हजारों लोग उनसे मिलने के लिए उनके निवास स्थान पर पहुंच रहे हैं।
विधायक नयन पाल रावत ने बताया कि लगातार आए दिन हजारों लोग उनसे मिलने के लिए आ रहे हैं और बधाई दे रहे हैं।उनका कहना है कि, उन्होंने बिना शर्त और कंडीशन के पहले दिन से ही बीजेपी को समर्थन दिया था। अब यह पार्टी को देखना है कि जनता की भलाई के लिए उन्हें क्या कुछ देती है। वह पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं लेकिन पार्टी ने उनका चुनाव के दौरान टिकट काट दिया था, जिसके बाद जनता ने ही उनकी चुनावी लड़ाई लड़ी और भारी मतों से जीत दिलाई। पहले भी पार्टी ने एक बार गलती की थी और यदि जनता की भावनाओं को देखते हुए दोबारा भी कोई गलती होती है तो यह पार्टी को देखना होगा।

