370 के बाद कश्मीर में बड़ा हमला, आतंकियों ने 6 मजदूरों पर बरसाई गोलियां

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जम्मू कश्मीर में आतंकियों की दहशत और कायराना हरकत एक बार फिर सामने आ गई है | कल रात मंगलवार को 8:45 बजे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जम्मू कश्मीर में आतंकियों की दहशत और कायराना हरकत एक बार फिर सामने आ गई है | कल रात मंगलवार को 8:45 बजे कुलगाम के कतारसू इलाके में काम कर रहे मजदूरों पर गोलियां बरसा दी | जिसके बाद पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और एक जख्मी हो गया था आज सुबह उसकी भी मौत हो गई | बताया जा रहा है कि मरने वाले ये छह मजदूर पश्चिमी बंगाल के थे | जो जम्मू कश्मीर में मजदूरी का काम किया करते थे |

terrorist attack

धारा 370 हटने के बाद घाटी में ये सबसे बड़ा आतंकी हमला है | इस तरह से बार-बार आतंकियों द्वारा आम नागरिकों को निशाना बनाना ये साफ़ दर्शाता है कि आतंकी मोदी सरकार के फैसले से बौखलाए हुए है | और इस तरह की कायराना हरकत से लोगों में दहशत का माहौल बनाये रखना चाहते है | आतंकी इस तरह की घटना को कई बार अंजाम दे चुके है | और कई आम नागरिकों कि हत्या कर चुके है |

terrorist attack

हमले के बाद कुपवाड़ा पुलिस ने शव बरामद कर उनका पोस्टमार्टम करवाने के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है। सुरक्षाबलों द्वारा घटना स्थल पर सर्च ऑपरेशन जारी किया गया है | खबर के मुताबिक सुरक्षाबलों ने हमले से 48 घंटे पहले अलर्ट जारी किया गया था जिसके बावजूद भी आतंकी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे है | बताया जा रहा है कि आतंकियों के आकाओं ने करो या मरो के आदेश दिए है |

terrorist attack

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *