ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- कहते हैं पिता के दम पर विरासत मिलती है, पर पहचान तो अपने दम पर ही मिलती है”। कुछ ऐसा ही हौंसला देखने को मिला है, आईपीएल में खेलने वाले आर्यमान बिरला का। जिनके लिए क्रिकेट उनका जुनून है, उनका पैशन है। बता दें कि, ये क्रिकेट में पैसा कमाने के मकसद से नहीं बल्कि अपने पैशन को पूरा करने के मकसद से क्रिकेट में कदम रखा है।
आर्यमान बिरला राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं, जहां वे एक मैच खेल कर 30 लाख कमाते हैं। अगर ये आर्यमान बिरला के नजरिये से देखा जाए तो बहुत ही कम है। अब आप सोच रहे होंगे कि, आर्यमान बिरला की ऐसी भी क्या खासियत है तो आप को बता दें कि, आर्यमान बिरला जानी-माने कारोबारी Aditya Birla Group के मालिक मंगलम बिरला के बेटे हैं। कुमार मंगलम बिरला 80 हजार करोड़ से भी अधिक सम्पति के मालिक हैं। उनका कारोबार केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशो में फैला हुआ है। इतने बड़े करोड़पति का बेटा अपने पैशन के आगे झुका है, जो कि बहुत अच्छी बात है।
आर्यमान बिरला अपने पिता के व्यापार में भी हाथ बढाते हैं और क्रिकेट का शौक भी रखते हैं। इसी शौक को पूरा करने के लिए आर्यमान राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा भी बने हैं। आर्यमान बेहद अच्छा खेलते हैं। व्यापारी और दौलतमंद होने के साथ ही वे युवाओं के बीच में अच्छा खासा क्रेज भी रखते हैं।