Tamil Nadu: 60 घंटो से बोरवेल में फंसा नन्हा सुजीत हार गया ज़िंदगी की जंग….

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के एक गांव में बीते शुक्रवार को 2 वर्षीय मासूम बच्चा सुजीत बोरवेल में गिर गया था।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के एक गांव में बीते शुक्रवार को 2 वर्षीय मासूम बच्चा सुजीत बोरवेल में गिर गया था। बच्चे को बचाने के लिए NDRF और SDRF की टीमों का rescue operation जारी रहने के बाद भी मासूम को बचाया नहीं जा सका और बीते रवीवार को नन्हा सुजीत दुनिया को अलविदा कह गया।

सरकार के एक अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार बच्चे को जब बोरवेल से निकाला गया तब उसकी मृत्यु हो चुकी थी और लाश गलने की स्थिति में थी। बच्चे की मृत्यु पर अफसोस जाहिर करते हुए परिवहन विभाग के प्रमुख सचिवजे. राधाकृष्णन ने कहा कि, हमने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन दुख की बात यह है कि जिस बोरवेल में बच्चा गिरा था वह अब बदबू मारने लगा था और लाख कोशिशों के बावजूद हम बच्चे को नहीं बचा सके। उन्होने बताया कि फिलहाल खुदाई की प्रक्रिया को रोक दिया गया है।

बता दें सुजीत विलसन शुक्रवार दोपहर को खेलते हुए इस 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा था। बचाव कार्य के अधिकारीयों का कहना है की उन्होंने नन्हे सुजीत को बचाने की पूरी कोशिश कि, पर ये उनकी बदकिस्मती थी कि, वो उस मासूम को बचा नहीं सके।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *