जाने आज ही के दिन क्यों मनाया जाता है भाई दूज का त्योहार ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- बहन-भाई का यह त्योहार  असीम प्रेम और भाव का प्रतीक है। भैया दूज के पर्व पर बहने अपने भाइयों को तिलक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- बहन-भाई का यह त्योहार  असीम प्रेम और भाव का प्रतीक है। भैया दूज के पर्व पर बहने अपने भाइयों को तिलक कर उनकी आरती उतार  उनकी लम्बी उम्र की कामना करती हैं। कई युगों से चले आ रहे इस त्यौहार पर भाई -बहन एक दुसरे के घर पर जाकर प्रेम पूर्वक मिलते हैं।

ऐसा मानना है कि, आज ही के दिन यमराज की अपनी बहन युमना ( यमी) के साथ कई हजारों सालों के बाद मुलाक़ात हुई थी तब  यमुना ने अपने भाई  यमराज से  आज ही  के दिन  प्रत्येक वर्ष मिलने का वचन लिया था,  तभी से यह भाई दूज पर्व मनाया जाता है।

कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाने वाला पर्व भाई दूज कहलाता है।  इस दिन बहने व्रत रखकर यम और यमी की कहानी सुनकर सूर्य भगवान को अर्ग देने के पश्चात अपने भाइयों की लम्बी उम्र की कामना करते हुए उन्हे तिलक करती हैं।  बहनें अपने भाइयों का यथोचित आदर सत्कार करते हुए सुंदर और स्वादिष्ट पकवान बनाकर खिलाती हैं। भाई भी अपनी बहनों को इस दिन  उपहार आदि देकर खुश करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *