Tamil Nadu: 2 वर्षीय मासूम 100 फीट गहरे बोरवेल में फंसा! जानिए क्या है कारण

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-  कुछ लोगो की लापरवाही के कारण बड़ी बड़ी मुसीबतों में फंस सकता है कोई, जी हां कुछ ऐसा ही मामला तमिलनाडु…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-  कुछ लोगो की लापरवाही के कारण बड़ी बड़ी मुसीबतों में फंस सकता है कोई, जी हां कुछ ऐसा ही मामला तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले से सामने आया है, जहां पिछले 60 घंटो से 2 वर्षीय मासूम बच्चा 100 फीट गहरे बोरवेल में फंसा हुआ है। बच्चे को बचाने के लिए NDRF और SDRF की टीमों का  rescue operation जारी है और बच्चे तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

बच्चे का नाम सुजीत विलसन बताया जा रहा  है, जो कि शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे से इस गहरे बोरवेल में फंसा हुआ है। हालांकि पता चला है कि, 30 फीट पर बच्चा अटक गया है। काम में न आने के बाद कुछ लापरवाह लोगो ने बोरवेल को खुला छोड़ दिया था, जिससे कि अब बच्चे की जान पर बन आयी है।

मासूम को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। बच्चे को बचाने के लिए बचाव दल नए उपकरण ‘बोरवेल रोबोट’ को भी इस्तेमाल में लाया है पर ये प्रयास असफल रहा। कई टीमें अपनी-अपनी तकनीकों के साथ बच्चे को बचाने की कोशिश में लगा हुयी हैं, लेकिन अभी तक कोई सफल परिणाम सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *