ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- भाजपा को समर्थन देने से दुष्यन्त चौटाला अब कांग्रेस के विधायकों के निशाने पर आ गए है। कांग्रेस के बादली हलके से पहली बार विधायक बने डा.कुलदीप वत्स व पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने भी इसे अवसरवादिता की राजनीति बताया है। डा.कुलदीप वत्स ने जेजेपी सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए कहा कि दुष्यन्त ने पहले अपना घर तोड़ा,फिर अपनी पार्टी तोड़ी,बाद में मां का सपना तोड़ा और अब उन्होने अपनी ही पार्टी के उन निष्ठावान कार्यकर्ताओं का दिल तोड़ दिया है, जो भाजपा की नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर जेजेपी के लिए संघर्ष की लड़ाई लड़ रहे थे।
डा.कुलदीप वत्स ने दुष्यन्त चौटाला पर अपनी मां नैना चौटाला का सपना तोड़ने का आरोप भी लगाया है। उन्होने कहा कि, जो मां जनता के बीच जाकर कहती थी कि भाजपा से उनका कभी समझौता नहीं होगा, पर सत्ता की भूख में बेटे ने मां के इस सपने को तोड़ दिया। डा.वत्स ने कहा कि यह गठबंधन सरकार मात्र 6 माह की सरकार है। उन्होंने जेजेपी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि वह कांग्रेस में शामिल होकर अपने हितों की लड़ाई लड़ें।
वहीं गठबंधन से नाराज़ पूर्व शिक्षामंत्री गीता भुक्कल ने भाजपा को पूरी तरह से फेल बताते हुए कहा कि भाजपा के सभी मंत्री चुनाव हार चुके है। इसी के साथ भाजपा का 75 पार का नारा भी पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। उन्होंने भाजपा के मंत्री ओपी धनखड़ को भारी मतों से हराने के लिए बादली के निवनिर्वाचित विधायक डा.कुलदीप वत्स को बंधाई दी और झज्जर जिले की जनता को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। साथ ही भाजपा पर तंज कसते हुए गीता भुक्कल ने कहा कि, जिले में कांग्रेस की दीपावली है औप वह कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष कुमारी शैलजा के साथ पूर्व सीएम चौ.भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रहेगी।

