ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- दिन रविवार को जेजेपी और बीजेपी की गठबंधन सरकार बनने वाली है। हालांकि राज्य में जनता ने किसी भी दल को पुर्ण बहुमत से नहीं जिताया है। राज्य में बीजेपी को 40 सीटें और जेजेपी ने केवल 10 विधायकों का समर्थन दिया है, जिस आधार पर 27 अप्रैल दिन रविवार को इस गठबंधन की सरकार का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया है।
वहीं दूसरी और जेजेपी और बीजेपी के इस गठबंधन का सबसे बड़ा फायदा देखा जाए तो वो दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को हुआ है। वो दो सप्ताह के लिए तिहाड़ जेल से बहार आएंगे और इसकी पुष्टि तिहाड़ जेल के DGP राजकुमार चौहान ने स्वंय की है। उन्होने कहा है कि, अजय चौटाला को 2 सप्ताह का फरलो दिया गया है। पिता को फरलो मिलने पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि, इसमें सरकार का कोई लेना-देना नहीं है, ये प्रशानिक कार्य है।
मिली जानकारी के अनुसार चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद दुष्यंत चौटाला अपने पिता से मिलने के लिए तिहाड़ जेल गए थे। बताया जा रहा है की इस मुलाकात के दौरान दुष्यंत चौटाला और उनके पिता अजय चौटाला के मध्य राजनीती के भावी मुद्दे पर चर्चा हुईं।
बता दें कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और उनके छोटे बेटे अजय चौटाला को वर्ष 2013 में, सन 2000 में हरियाणा में हुयी 3206 जूनियर बेसिक ट्रेंड टीचर भर्ती में किये जाने वाले घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने निजी अदालतों में दोष को सही पाते हुए 10 साल की सजा काटने के लिए तिहाड़ जेल में भेजा गया था। बीजेपी को समर्थन देने के लिए जेजेपी की कुछ मांगे थी, जिन्हे पूरा किया गया है। शुक्रवार को जेजेपी ने बीजेपी के साथ गठबंधन की सरकार बनाने पर हामी भरी है और उप-मुख्यमंत्री का पद मांगा है। भाजपा और जेजेपी ने इस बात पर पूर्ण सहमति दी है।


