ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी की सरकार बनने जा रही है। बता दें कि मनोहर लाल खट्टर को विधायक दल दा नेता चुना गया है। साथ ही मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला राज्यभवन पहुंचे वहां पर राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश किया।
इस मुलाकात के बाद मनोहर लाल ने कहा कि वो कल दीपावली वाले दिन 2.15 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे जबकि दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे।

