हरियाणा में BJP-JJP गठबंधन से बौखलाए सुरजेवाला, ट्वीट कर कह डाली ये बात….

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी के समर्थन से बनने वाली सरकार पर कई विरोधी पार्टियों ने तंज…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी के समर्थन से बनने वाली सरकार पर कई विरोधी पार्टियों ने तंज कसा है। बता दें कि,  शुक्रवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह ने मनोहर लाल खट्टर के सर्मथन में और दुष्यंत चौटाला के साथ की सांझी प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन की सरकार का ऐलान किया था। इस समझौते में तय हुआ था कि, हरियाणा में मुख्यमंत्री भाजपा और उप- मुख्यमंत्री का पद जेजेपी को मिलेगा।

गठबंधन सरकार बनाने का फैसला कांग्रेस पार्टी को तनिक भर भी रास नहीं आया है।  इस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘आखिर ढोल की पोल खुल ही गई। टिप्पणी करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि जेजेपी हमेशा बीजेपी की ‘बी’ टीम के रूप में ही नज़र आएगी।

वहीं दूसरी ट्वीट कर बौखलाए रणदीप सिंह सुरजेवाला बोले, ‘सच्चाई ये है कि खट्टर सरकार को जनता ने जनमत से दरकिनार कर दिया है और सच तो यह है कि, जेजेपी, बीजेपी के खिलाफ जनमत मांगकर 10 विधायक मांग कर आई है।  सुरजेवाला ने कहा कि, जेजेपी ने कभी दावा किया था कि, भाजपा से गठबंधन नहीं करेंगे पर आज सत्ता ड्योढ़ी क़समों-वादों से बड़ी हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *