इस दिवाली दीये ही नहीं आपकी बेटी के सपने भी जगमगा सकते है, जानिये कैसे!

दिवाली के शुभ अवसर पर अपनी बेटी को कुछ करना चाहते हैं गिफ्ट तो सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर सकते हैं। ससआनंमननआपकी बेटी के…

दिवाली के शुभ अवसर पर अपनी बेटी को कुछ करना चाहते हैं गिफ्ट तो सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर सकते हैं। ससआनंमननआपकी बेटी के भविष्य के लिए सरकार द्वारा चलाई गईं सुकन्या समृद्धि योजना के तहत मिलने वाली ब्याज दर अब बढ़ कर 8.6 प्रतिशत कर दी गई है।
बता दें सरकार द्वारा बेटियों क हित में चलाई इस योजना में आप मात्र अब 250 रुपये से भी केकखाता खुलवा सकते हैं, जो कि पहले 1000 रूपये से खुलता था।

जानिये कैसे कर सकते हैं खाते में निवेश

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने के लिए आप अपने नज़दीकी किसी भी बैंक शाखा में जाकर खाता खुलवा सकते हैं और मात्र 250 रुपये मासिक निवेश से अपनी बेटी की शादी और पढ़ाई के लिए पैसे जोड़ सकते हैं। सरकार का इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह था कि, बेटियों के जन्म से लेकर शादी करने तक परिजनों को आर्थिक मजबूती प्रदान की जा सके।

इस योजना में निवेश करके एक निम्न वर्गीय व्यक्ति भी अपनी बेटी की शादी और उसकी पढाई बिना किसी चिंता के अच्छे से करवा सकता है। इस योजना का मकसद घटते लिंगानुपात के बीच कन्या जन्म दर को प्रोत्साहन देना था, जिसमे बहुत हद तक बदलाव देखने को भी मिला है। इससे माता-पिता के प्रति बेटी की पढ़ाई व शादी के लिए पैसे जोड़ने की टेंशन दूर करने में भी बहुत हद तक मदद हुयी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *