ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में सरकार बनने को लेकर चल रही माथापच्ची खत्म हो गई है | करीब साढ़े आठ बजे बीजेपी और जेजेपी ने प्रेस कांफ्रेंस की जिसमे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने एलान कर दिया है कि राज्य में बीजेपी और जेजेपी मिलकर सरकार बनाएगी | साथ ही जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला को डिप्टी सीएम का पद देने का एलान किया है | तो वहीँ जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी को समर्थन देने का एलान कर दिया है |
आपको बता दे हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है | तो वहीँ दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य कि बेहतर स्थिति के लिए बीजेपी को जेजेपी का साथ होना जरुरी था | दुष्यंत चौटाला ने अमित शाह का धन्यवाद करते हुए जाटों के लिए नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण की मांग की है |
दोबारा सीएम बनने जा रहे मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कल राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे | इसी बीच अमित शाह ने कहा कि हरियाणा कि जनता के जनादेश को स्वीकार करते हुए दोनों पार्टियों ने ये फैसला लिया कि बीजेपी और जेजेपी मिलकर हरियाणा में सरकार बनाएगी |



