हरियाणा में फिर लहराएगा BJP का परचम, निर्दलीय विधायकों ने दिया समर्थन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे सबके सामने आ गए हैं। 40 सीटों पर जीत हासिल कर बीजेपी बहुमत से छह सीटें दूर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे सबके सामने आ गए हैं। 40 सीटों पर जीत हासिल कर बीजेपी बहुमत से छह सीटें दूर रही। वहीं कांग्रेस ने 31 सीटें जीती हैं और दुष्यंत चौटाला की जन नायक जनता पार्टी ने 10 सीटों पर फतेह हासिल की।

bjp

वहीं अब सत्ता की चाबी बीजेपी के हाथ में एकबार फिर आ गई है। हरियाणा में बहुमत के आंकड़ों से दूर दिख रही बीजेपी को निर्दलीय विधायकों का साथ मिल गया है। शुक्रवार दोपहर तक 9 विधायकों ने बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है, यानी अब मनोहर लाल खट्टर के पास कुल 49 विधायकों का साथ हो गया है, जो कि बहुमत के आंकड़े से काफी ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *