ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में चुनावी नतीजों के बाद अब सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। वहीं अब बीजेपी ने सरकार बनाने की बात कही है। हालांकि आज सरकार बनाने की प्रक्रिया नहीं होगी बल्कि अब कल पर बात टल गई है।
बीजेपी की बैठक के बाद अब फैसला लिया गया है कि कल विधायक दल की बैठक होगी। वहीं हरियाणा में बीजेपी के लिए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को ऑबजर्वर नियुक्त किया गया है।

