अधिकांश एग्जिट पोल्स में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना के गठबंधन के लगातार दूसरी बार वापसी की भविष्यवाणी करते हुए, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में, भाजपा और उनके छोटे सहयोगियों ने 164 सीटों पर चुनाद लड़े थे, जबकि प्रमुख सहयोगी पार्टी शिवसेना ने महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सदस्यीयता की सीटो पर भाजपा के साथ सांझाकरण करके 124 उम्मीदवारों को मैदान मे उतारा है।
‘महायुति’ या महागठबंधन के खिलाफ खड़ी की गई कांग्रेस और राकांपा की अगुवाई में ‘महा-आघाडी’ मोर्चा जारी है। साथ ही राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के 101 उम्मीदवार मैदान में हैं।वोटों की मांग करते हुए, भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को अपने मुख्य चुनाव मैदान में रखा, जबकि कांग्रेस ने आर्थिक मंदी और बेरोजगारी के मुद्दे को उठाकर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की।
शुरुआती रुझानों को देखते हुए 150 से अधिक सीटों पर आगे चलने वाली भाजपा-शिवसेना की गठबंधन सरकार की जीत के जश्न की तैयारी मुंबई के भाजपा कार्यालय में शुरू कर दी गई है।
271/288 मुख्य गणना 145
पार्टी विन / लीड 2014 बदलाव
बीजेपी 179 185 -6
कांग्रेस 83 83 0
अन्य 9 20 -11

