ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अब रेल में यात्रा करने वाले यात्री फ्री WiFi का लुत्फ उठा सकेंगे। जी हां, केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि, केंद्र सरकार अगले चार से साढ़े चार साल में ट्रेनों के अंदर वाई-वाई सर्विस मुहैया कराने की योजना बना रही है।
उन्होंने आगे कहा कि, यह सुविधा भारत के 5150 रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अगले साल के अंत तक हम सभी 6500 स्टेशन पर वाई-फाई सर्विस उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं।

