ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 21 अक्तूबर को मतदान प्रक्रिया समपन्न हो गई। इसके बाद ईवीएम और वीवीपैट को कलेक्ट कर सेंटरों में लाया गया है। पंचकूला विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से लाई गई वीवीपैट मशीन पर पंचकूला से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन बिश्नोई ने सवाल खड़े किए हैं।
चंद्रमोहन बिश्नोई अपने कार्यकर्ताओं के साथ EVM रखे गए सेंटर में पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के गांव से आने वाली कई VVPAT मशीनें खुली हुईं थी और मशीनों के साथ छेड़छाड़ की गई है।
