ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल के कैंप थाना पुलिस अधिकारी ने विधानसभा चुनाव के दौरान वोटिंग में दौरान शांति भंग करने के आरोप में 2 गाड़ियों सहित 11 व्यक्तियों को काबू किया गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ निवारक कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए सभी लोगों की पहचान गाड़ी नंबर एचआर 51 बी आर 0003 मारका इनोवा में अक्षय पुत्र सतपाल, हरदे पुत्र वेदपाल, आसिफ पुत्र सतेंदर, अतुल पुत्र राजेंद्र, अंकुर पुत्र राजेंद्र निवासी गण न्यू कॉलोनी व शगुन पुत्र सतीश निवासी खेल कला मोहल्ला पलवल को गश्त के दौरान काबू किया है। वहीं गाड़ी नंबर एच आर 29 ए 4457 और मार्का ब्रेजा मैं राहुल पुत्र वीरेंद्र, अमर पुत्र ओमवीर, प्रवीण पुत्र रामवीर, निवासी का प्याला फरीदाबाद, संदीप पुत्र जवाहर सिंह निवासी कोटवन उत्तर प्रदेश लोकेंद्र पुत्र सुखपाल निवासी शेखपुरा पलवल के रूप में हुई है।

