ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा की 90 सीटों पर मतदान लगातार जारी है। बता दें कि 1169 चुनाव मैदान में है। इनके भाग्य का फैसला 1.83 करोड़ मतदाता अपनी वोट से करेंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच में मुख्य मुकाबला है। वही बता दें कि टिकटॉक स्टार और हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार सोनाली फोगाट ने मतदान कर दिया है।
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/475489386379354/
इनका मुकाबला कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई के साथ है। सोनीपत में पहलवान और ओलंपियन योगेश्वर दत्त ने भी वोट डाला। योगेश्वर दत्त बीजेपी के बरोदा से उम्मीदवार है ये वो सीट है जहां पर बीजेपी को कभी भी जीत नहीं मिली है। वहीं अगर गुरूग्राम की बात की जाए तो बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ नंबर 286 पर एक घंटे के बाद और बूथ नंबर 303 पर 25 मिनट की देरी से वोटिंग शुरू हुई। इन दोनों बूथों से ईवीएम में खराबी होने की शिकायत सामने आई थी। फिलहाल मतदान के लिए मतदाताओं की बूथ केंद्रों के बाहर लंबी लंबी कतारें लगी हुई है। गौरतलब है कि सुबह 9 बजे तक 2.51 प्रतिशत मतदान हुआ है। वही सिरसा में 1.81 प्रतिशत वोटिंग हुई है जो कि सबसे कम है।
