अमिताभ बच्चन को चार दिन बाद अस्पताल से मिली छुट्टी, घर जा कर ‘बहु’ को लेकर किया ट्वीट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावती अस्पताल से डिसचार्ज किया गया है | हॉस्पिटल में उस वक्त उनके साथ पत्नी जया बच्चन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावती अस्पताल से डिसचार्ज किया गया है | हॉस्पिटल में उस वक्त उनके साथ पत्नी जया बच्चन और बेटा अभिषेक बच्चन भी साथ थे। हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले बिग-बी घर जाते ही एक ट्वीट किया | जिसमें उन्होंने ‘बहू’ का जिक्र किया है | महिलाओं के साथ होने वाले भेद-भाव को लेकर ट्वीट किया | ट्वीट में लिखा था कि ‘लोग अक्सर कहते हैं कि ये हमारे घर की बहू है पर ये नहीं कहते कि ये घर हमारी बहू का है’, दिल को छू लेने वाला ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है |

आपको बता दे कि हाल में ही अमिताभ बच्चन की सेहत ख़राब हो गई थी जिसके चलते उनको नानावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था | ये खबर मिलने पर अमिताभ के लाखों फैंस की सांसें अटक गई थीं | तो वहीँ अमिताभ ने अपनी बिमारी के बारे में अभी तक कुछ नहीं बताया | हालाँकि अस्पताल में अक्सर उनका रुटीन चेकअप किया जाता है।

aishwarya rai

अमिताभ बच्चन का ये ‘बहु’ को लेकर ट्वीट इमोशनल कर देने वाला था | ट्वीट को लोग ऐश्वर्या राय से जोड़ कर देख रहे है | हालाँकि अमिताभ बच्चन ने ट्वीट में ऐश्वर्या राय का नाम भी नहीं लिखा था | अमिताभ बच्चन के इस इमोशनल कर देने वाले ट्वीट को लोगों ने बेहद सराहा और उनके ट्वीट पर लोगों की बहुत प्रतिक्रियाएं आ रही है |

amitabh bachchan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *