ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पिछले कई दिनों से अपनी शादी-शुदा जिन्दगी को लेकर सुर्खियों में बनी रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत ने अपना पहला करवा चौथ का उपवास रखा है। इस की जानकारी राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर दी है।
राखी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सांझा किया है, जिसमें वह बता रही हैं कि, सुबह 4 बजे वह डिनर भूल गईं। राखी ने वीडियो में कहा “मैंने आज पहली बार उपवास किया,” मैंने सुना है कि इसमे कुछ खा-पी भी नहीं सकते। ऐसे में मैं नहीं जानती कि कैसे उरवास होगा। मैं अपने जीवन में कभी भूखी नहीं रही। ”
राखी ने एक और वीडियो सांझा करते हुए बताया है कि, उनके पती ने भी उनके लिए उपवास किया है, इंस्टाग्राम के तीसरे वीडियो में राखी सावंत गाजर का हलवा बनाते हुए दिख रही हैं।
इससे पहले राखी ने एक कमरे में परिवार के कुछ सदस्यों के सामने शादी की जानकारी सांझा करने का वीडियो शेयर कर सभी को चौंका दिया था। हाल ही में, कुछ दिनों पहले, राखी सावंत ने फिर से एक वीडियो सांझा किया, जिसमें उसने बताया कि उनकी शादी- शुदा जिंदगी में कुछ समस्याएं हैं। राखी सावंत हर आये दिन कोइ-न-कोइ वीडियो शेयर कर सुर्ख़ियों में बने रहना खूब आता है।


