ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जीत दिलवाने के लिए पीएम मोदी धुंआधार रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी महाराष्ट्र के बीड के परली में एक रैली के दौरान कांग्रेस और एनसीपी पर जमकर बरसे। पीएम ने कहा कि युवाओं का मोह कांग्रेस और एनसीपी से भंग हो गया है और इन दोनों ही पार्टियों का साथ छोड़ रहे हैं।
PM: A Congress leader had said,this decision will destroy the country,it's been 3 months,has the country been destroyed?Another Congress leader said that we've lost Kashmir by abrogating Art370,have we lost Kashmir?If you want to go to Kashmir let me know, I'll make arrangements. https://t.co/9Br8F0Y9HS pic.twitter.com/IY9YvwuY7G
— ANI (@ANI) October 17, 2019
पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि अगर आपको कश्मीर जाना है तो बताइए, मैं खुद इसका इंतजाम करूंगा। पीएम ने आगे कहा कि, कांग्रेस के एक नेता ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने का फैसला देश को बर्बाद कर देगा। तीन महीने हो गए हैं क्या देश बर्बाद हो गया है?
